अजमेर। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की स्थिति में अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके लिए चल दुकानदारों को अधिकृत किया गया है।
जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि आवश्यक किराना सामग्री की आपूर्ति के लिए तीन अतिरिक्त चल दुकानदार अधिकृत किए गए है। इनमें मिट्ठन लाल (9928297699) को कुन्दन नगर एवं कालू की ढाणी, परमेश्वर (9929233074) को भगवान गंज साधु बस्ती तथा त्रिलोक चन्द (9928462340) को शास्त्री नगर के लिए अधिकृत किया गया है।
0 टिप्पणियाँ