अजमेर। कोरोना वायरस के दौरान उत्पन परिस्थित के दौरान जरूरतमंदों को भामाशाह सूखी राशन सामग्री के माध्यम से भी सहयोग प्रदान कर सकते है।
जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि जरूरतमंदों को सूखी सामग्री यथा आटा, दाल, तेल, शक्कर, चावल, मसाले इत्यादि उपलब्ध कराने के लिए डाक बंगला में विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है। यहां के प्रभारी प्रवर्तन निरीक्षक श्री नीरज जैन को बनाया गया है। जिसके मोबाइल नम्बर 9413379078 है। इच्छुक भामाशाह एवं दानदाता इस संबंध में नीरज जैन से सम्पर्क कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ