अजमेर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले के जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अपनी आवश्यकतानुसार चिकित्सीय सामग्री एवं उपकरण खरीद सकेंगे।
जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि कोरोना को महामारी घोषित करने के उपरान्त चिकित्सालय संबंधित मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी में उपलब्ध राशि से अविलम्ब आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सामग्री एवं उपकरण खरीद सकेंगे। चिकित्सालय के ज्यूरीस्डिक्शन में आवश्यक सामग्री उपलब्ध न होने अथवा एमआरएस में राशि का अभाव होने पर नोडल अधिकारी क्वारेन्टिन को अवगत कराना होगा।
0 टिप्पणियाँ