अजमेर। कोरोना महामारी के दौरान आपात स्थिति के लिए ब्यावर के पार्श्वनाथ हास्पिटल, आनन्द हॉस्पिटल एवं जय क्लिनिक को अधिग्रहित किया गया है। जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण के अध्यक्ष विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि ये चिकित्सालय समस्त भौतिक एवं मानवीय संसाधनों सहित प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजकीय चिकित्सालय को सुपुर्द किए जाएंगे।
ब्यावर के 76 चिकित्सक अधिग्रहित
कोरोना महामारी के दौरान कार्य करने के लिए ब्यावर उपखण्ड क्षेत्र के 76 चिकित्सकों को अधिग्रहित किया गया है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि अधिग्रहित चिकित्सक प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ब्यावर के चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।
0 टिप्पणियाँ