Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर डेयरी द्वारा नियमित दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों का वितरण यथावत जारी रहेगा : चौधरी

अजमेर। अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने अवगत करवाया की अजमेर डेयरी द्वारा सरस उपभोक्ताओं, शुभचिंतको एवं उनक परिवार जनों को सरस दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद अधिकतम मात्रा में व सर्वसुलभ करवाये जाने हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे है । जिससे उन्हे किसी भी प्रकार की परेशानी न हों अजमेर डेयरी द्वारा शनिवार को लगभग 2 लाख लीटर दुध की सप्लाई की गई व रविवार को लगभग 1 लाख 25 हजार लीटर दुग्ध का वितरण किया गया। सरस के सभी बूथ ऐजेंन्टो/शॉप एजेंसियों को निर्देश प्रदान किये गये है कि कोई भी एजेंट निर्धारित उपभोक्ता मूल्य से अधिक दर पर दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद विक्रय करता पाया गया तो उनका लाइसेंस तुरन्त प्रभाव से निरस्त कर दिया जायेगा। 


उन्होंने सरस के ग्राहकों से अपील की है कि अजमेर डेयरी द्वारा पूर्णत: कोल्ड चेन सिस्टम से संग्रहित, फ्रेश, पाश्चुराइज्ड,  पैक्ड दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों का ही उपयोग करे जो कि स्वास्थ्य के लिए सर्वोतम है। वर्तमान में अजमेर डेयरी द्वारा प्रतिदिवस लगभग 4 लाख किलोग्राम दूध का संकलन किया जा रहा है। सभी समिति सचिवों को निर्दश दिये गये है कि अजमेर डेयरी की मार्केट साख, प्रतिष्ठा के अनुसार तथा संघ द्वारा निर्धारित दुग्ध संकलन नियमों के अनुसरण में प्राईवेट दूध का संकलन किसी भी हालात मे नहीं करें अन्यथा   उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगें । चौधरी ने कहा अजमेर डेयरी कसी भी आपदा एवं इस विपत्ति में जनता के साथ जैसे खड़ी रही है वैसे ही खड़ी रहेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ