अजमेर। अजमेर जिला अजमेर कच्ची बस्ती फैडरेशन के संरक्षक मोहन लाल शर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की हैं कि अजमेर जिले में कच्ची बस्तियों में अनेक गरीब परिवार प्रभावित हुए है जिनके सामने परिवार की रोजी रोटी एवं अन्य समस्याऐ उत्पन्न हो गई है।
अजमेर जिला कच्ची बस्ती अध्यक्ष मदन पेन्टर, उपाध्यक्ष सुआ चाचा, सबीर भाई, चमन खान चीता, जगदीश सुनारीवाल, लोकेश मिश्रा, महासचिव बशीर खान, कैलाश मेघवाल, बदरुद्दीन कुरेशी, बालकिशन यादव, अशोक बुन्देल, कालू नेता, नरेन्द्र सिंह भाटी, रमेश लालवानी, सागर मीणा, कदीर खान सहित अन्य ने अजमेर की कच्ची बस्तियो का सर्वे करवाकर प्रभावित परिवारो को तुरन्त प्रभाव से आर्थिक सहायता भी प्रदान करने की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ