लायंस क्लब शौर्य की सहभागिता रामेश्वरम विद्यापीठ में समर कैंप का शुभारंभ
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर शौर्य के तत्वावधान में फायसागर रोड स्थित श्री रामेश्वरम विद्यापीठ सीनियर सेकंडरी स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि कैंप में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । समर कैंप में स्केटिंग, क्रिकेट, डांस, प्ले ग्रुप बच्चों के विशेष डांस सेशन, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, पेंटिंग, कैलिग्राफी तथा स्पोकन इंग्लिश जैसी गतिविधियां विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के संभागीय अध्यक्ष लायन हरिश गर्ग एवं पूर्व प्रांतपाल लायन सुधीर सोगानी रहे। स्कूल के अध्यक्ष शिवशंकर फतेहपुरिया तथा संयोजक अंशु बंसल ने समर कैंप की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मैनेजमेंट कमेटी सदस्य प्रदीप बंसल एवं संयोजक लायन राजकुमारी पांडे द्वारा किया गया। पंजीकरण के साथ ही ट्रायल क्लासेस प्रारंभ की गई थीं, जिनमें अब तक 125 बच्चों ने सहभागिता की है। आगामी 10 दिनों में क्षेत्र के और अधिक बच्चों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागी अपने हुनर को सीख सके ।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की प्रार्थना से हुई, जिसके पश्चात योग एवं स्केटिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। वाइस प्रिंसिपल सीमा शर्मा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश केवल विश्राम का समय नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का सुनहरा अवसर भी है । शौर्य की क्लब अध्यक्ष लायन रीना श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया । क्लब कोषाध्यक्ष लायन प्रिया बंसल भी मंचासिन थी ।

0 टिप्पणियाँ