Ticker

6/recent/ticker-posts

एचकेएच स्कूल ने प्रथम ब्यावर रोलर स्केटिंग कप प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

एचकेएच स्कूल ने प्रथम ब्यावर रोलर स्केटिंग कप प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

एचकेएच स्कूल ने प्रथम ब्यावर रोलर स्केटिंग कप प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। एच.के.एच. विद्यालय के खिलाड़ियों ने ‘प्रथम ब्यावर रोलर स्केटिंग कप प्रतियोगिता’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण, 8 रजत एवं 6 कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय को प्रथम स्थान दिलाया। यह प्रतियोगिता आर.एस.ए. स्कूल, गोकुल ब्यावर में आयोजित की गई, जिसमें अजमेर संभाग के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने कौशल, अनुशासन एवं मेहनत का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। बालक वर्ग में रुद्राक्ष शर्मा (कक्षा 12 विज्ञान संकाय) तथा बालिका वर्ग में हंसिका गुर्जर (कक्षा 10 ‘ब’) को सर्वश्रेष्ठ स्केटर घोषित किया गया।

क्वाड बालक वर्ग प्रतियोगिता में 16 से 18 वर्ष वर्ग में रुद्राक्ष शर्मा कक्षा 12 विज्ञान संकाय, 14 से 16 वर्ष वर्ग में निशिल डंगारा कक्षा 9 ‘स’, 12 से 14 वर्ष वर्ग में पूर्वांश मेहरा कक्षा 7 ‘स’, 10 से 12 वर्ष वर्ग में विवान शर्मा कक्षा 5 ‘ब’ तथा 8 से 10 वर्ष वर्ग में देवांश प्रजापति कक्षा 3‘अ’ ने दो-दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसी क्रम में 8 से 10 वर्ष वर्ग में देवांश मेहरा कक्षा 4 ‘अ’ तथा 14 से 16 वर्ष वर्ग में साकेत कुमार कक्षा 11 कला संकाय ने दो-दो रजत पदक अर्जित किए। 10 से 12 वर्ष वर्ग में रेहान खान कक्षा 5 ‘ब’ ने एक तथा 6 से 8 वर्ष वर्ग में शिवांश जांगिड़ कक्षा 3 ‘स’ ने दो कांस्य पदक प्राप्त किए।

इनलाइन बालक वर्ग प्रतियोगिता 6 से 8 वर्ष वर्ग में उदित प्रताप कक्षा 3 ‘ब’ ने दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। 8 से 10 वर्ष वर्ग में आयुष चैधरी कक्षा 5 ‘ब’ ने दो रजत पदक प्राप्त किए। वहीं विवान केवलानी कक्षा 5 ‘अ’ ने दो तथा पूर्वेश सेवकानी कक्षा 5 ‘ब’ ने एक कांस्य पदक अर्जित किया।

बालिका वर्ग प्रतियोगिता 14 से 16 वर्ष वर्ग में हंसिका गुर्जर कक्षा 10 ‘ब’ एवं उन्नति शर्मा कक्षा 8 ‘अ’ ने दो-दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। 12 से 14 वर्ष वर्ग में नव्या चैधरी एवं कनिष्का रावत कक्षा 6 ‘ब’ ने एक-एक स्वर्ण तथा एक-एक रजत पदक अर्जित किए। 8 से 10 वर्ष वर्ग में निहारिका वैष्णव कक्षा 4 ‘ब’ ने दो स्वर्ण तथा 6 से 8 वर्ष वर्ग में आयत खान कक्षा 5 ‘ब’ ने दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

विद्यालय चेयरमैन मोतीलाल ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय अध्यक्ष अजय ठाकुर ने कहा कि विद्यालय बच्चों की इस सफलता को सदैव याद रखेगा तथा उन्हें आगे बढ़ने में निरंतर सहयोग प्रदान करता रहेगा।

विद्यालय प्राचार्य मधु गोयल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

समस्त विद्यार्थियों ने स्केटिंग प्रशिक्षक चांदमल नारावर के दिषा- निर्देश में प्रतियोगिता में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ