Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

आघ्यात्मिक गुरू थी दादी जानकी 


अजमेर। ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी का गुरुवार रात 2 बजे निधन हो गया। वे 104 साल की थीं। उन्होंने माउंटआबू के ग्लोबल हास्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन हो जाने पर अनेक संगठनो एवं इस विचार धारा के हजारों श्रद्धालुओं को दुःख पहुंचा है और अनेक संगठनो के पदाधिकारियो ने शोक व्यक्त किया है।


पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के पदाधिकारियों अध्यक्ष भागचन्द दौलतानी, महासचिव रमेश लालवानी, उपाध्यक्ष किशोर विधानी, ज्योति तोलानी, हरि ओम कॉलोनी विकास समिति के सचिव सागर मीणा, ब्रिजेश गोयल, प्रवीण कुलश्रेष्ठ, राकेश सेन, सिन्धी संगीत समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी, अध्यक्ष धनश्याम भूरानी, राजेश झूरानी, महेश पिंजलानी, सिन्धी संगीत लेडिज क्लब की अध्यक्ष काजल जेठवानी,सचिव लता राजवानी, वर्षा माखीजानी, दीपा वाधवानी, कुन्ती तोरानी, हेमा भूरानी, जानू गजवानी, लेखराज ठकुर, धान मण्डी देहली गेट व्यापारिक संध के उपाध्यक्ष विजय हंसराजानी, सिन्धू ज्योति  सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी, रश्मि महेश हिंगोरानी, राजू जोधानी, प्रकाश छबलानी, राम खूबचन्दानी, विशनदास वासवानी, राजकुमार सतवानी, किशोर मंगलानी, व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के अध्यक्ष मानतल गोयल, महासचिव गोविन्द लालवानी, लक्ष्मणदास दौलतानी, जन सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक बुन्देल,उपाध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह, फादर हीरालाल मैसी, उपाध्यक्ष बदरुद्दीन कुरेशी,अनवर हुसेन धोसी, पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर सिन्धी मण्डल के अध्यक्ष नारी देवानी, उपाध्यक्ष शंकर छततानी,अगन छबलानी, भैरू धनवानी, सहित अनेक अन्य द्वारा अपने निवास से ही दादी जानकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ