अजमेर। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु - सिंधी समाज द्वारा अरदास व पल्लव से संपूर्ण विश्व वसुधैव कुटुंबकम की स्वास्थ्य व सद्बुद्धि की कामना की गई। विश्व में चल रही इस महामारी करोना वायरस से सभी को सुरक्षित रखने हेतु व सभी को घरों से बाहर न निकलने हेतु सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए चेटीचंड के अवसर पर सिंधी समाज के लोक गायक दूरदर्शन व आकाशवाणी कलाकार घनश्याम भगत द्वारा पल्लव पाकर सर्व समाज के लिए शुभ मंगल की कामना की गई। "ओम धर्मावतार वरुणावतार रामावतार सुख सिंधु सारम, संसार पार निगम प्रचार श्रीलाल देवू निंत्रा नमामि" श्लोक से श्री झूलेलाल जी को मनाकर आरती अरदास एवं पलव के द्वारा सर्व समाज कल्याण व सद्बुद्धि स्वास्थ्य सहित राष्ट्रहित के लिए प्रार्थना की गई।
0 टिप्पणियाँ