अजमेर। कोरोना संक्रमण के चलते सिंधी युवा संगठन द्वारा जेएलएन हॉस्पिटल में पानी के पांच कैंपर भेंट किए गए। संगठन के सह सचिव नवीन पारवानी ने बताया की उक्त मांग डाॅ. एमपी शर्मा द्वारा बताई गई थी। जेएलएन हॉस्पिटल में डॉक्टरों के लिए पानी व्यवस्था के लिए कैंपर भेंट किये गए। सेवा कार्य संगठन के सुनील खटवानी के सहयोग से हुआ। इस सेवा कार्य में अध्यक्ष कुमार लालवानी, हिमांशु सोनी, राजा सोनी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ