Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला कलेक्टर ने भामाशाह एवं संस्थाओं से की अपील

कमजोर तबके, निराक्षित एवं जरूरतमंदों को भोजन व्यवस्था के लिए
अजमेर।  जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने जिले के भामाशाहों, दानदाताओं एवं स्वयं सेवी संगठनों से अपील की कि वे कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की स्थिति में कमजोर तबके, निराश्रित, जरूरतमंदों को शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री भोजन योजना के तहत भोजन उपलब्ध कराये जाने के संबंध में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
     
जिला कलेक्टर ने बताया कि इस कार्य के लिए पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उप महानिरीक्षक श्री भगवत सिंह राठौड को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनके मोबाईल नम्बर 9829234488 है। वे एनजीओ/भामाशाह से सम्पर्क कर मुख्यमंत्री भोजन योजना के तहत निःशुल्क या रिहायती दर (अधिकतम 5 रूपये) प्रति पैकेट भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
     
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में कमजोर तबके, निराश्रित, जरूरतमंदों को भोजन एवं सुखा खाद्य सामग्री की सुनिश्चित करने के लिए समस्त जिले के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव किशोर कुमार को प्रभारी बनाया है। जिनके मोबाइल नम्बर 7073977744 है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ