आवश्यक कार्य होने पर ही निकले घर से, भीड़ भाड़ से बचेंअजमेर। जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने आम जन से अपील की कि वर्तमान में जिले में धारा 144 लागू है। ऎसे में आमजन आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलें, बाजारों में अनावश्यक भीड़ भाड़ से वे बचें।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार धारा 144 लगायी गयी है ताकि बाजारों में भीड़भाव नहीं हो और आम जन का इस महामारी से बचाव किया जा सकें।
0 टिप्पणियाँ