Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को मिलेगा सुखा राशन

अजमेर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के दौरान कमजोर तबके, निराश्रित एवं  जरूरतमंदों को निःशुल्क सुखा राशन के पैकेट उपलब्ध करवाए जाएंगे।


जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि वितरित किए जाने वाले पैकेट में पांच किलो आटा, एक किलो दाल, एक किलो चावल, आटा किलो खाद्य तेल एवं आधा किलो नमक शामिल होगा। विकास अधिकारी, नगर निगम अथवा नगर पालिका के माध्यम से इन जरूरतमंदों का सर्वे करवाकर सूची तैयार की जाएगी। स्थानीय भामाशाहों से सम्पर्क स्थापित कर निःशुल्क सूखे राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ