Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन के दौरान 2500 जरूरतमंदों को भोजन वितरित

अजमेर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन स्थिति के दौरान गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को मुख्यमंत्री भोजन योजना के अंतर्गत मंगलवार को अक्षय पात्र फाउण्डेशन एवं अन्य स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से 2 हजार 500 व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया।
            
अक्षय पात्र फाउण्डेशन के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बलवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि वर्तमान स्थिति में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध करवाने की मुहिम में विभिन्न क्षेत्रों के 2 हजार 500 व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया गया है। इसमें  कई स्वयंसेवी गैर सरकारी संगठनों का सहयोग रहा। इसके अन्तर्गत हजारी बाग, रामगंज, सब्जीमण्डी, एचएमटी एरीया, बकरा मण्डी, नया ट्रांसपोर्ट नगर, अर्जुन लाल सेठी कॉलोनी, माखुपुरा, पत्रकार कॉलोनी कोटड़ा, हरीभाउ उपाध्याय नगर आदि क्षेत्रों के जरूरतमंदो को लाभान्वित किया गया। इसमें यूनाईटेड अजमेर की कीर्ति पाठक एवं  उनके दल ने सहयोग प्रदान किया।
            
उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू अस्पताल  में नगर निगम के सहयोग  से अक्षय कलेवा कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह शाम लगातार 300 जरूरतमंदो एवं बेसहारा को भोजन वितरण किया जाता है। आगामी 31 मार्च तक  लॉयन्स क्लब और जैन सोशल ग्रुप के सहयोग से भोजन वितरण किया जायेगा।


उन्होंने बताया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति एवं संस्थाएं अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से सेवा प्रदान करने के लिए  9799999878 पर भी सम्पर्क कर सकते है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ