Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना से बचते हुए फसल कटाई कार्य करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी

अजमेर। कोरोना वायरस के खतरे से दूर रहते हुए फसल कटाई का कार्य करने के लिए कृषि विभाग द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए है।
     
जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फसल कटाई यथा संभव मशीन चलित उपकरणों से की जाए। हस्तचलित कटाई उपकरण काम में लेने पर उपकरणों को दिन में कम से कम 3 बार साबुन के पानी से कीटाणु रहित (सेनेटाईज) करें। फसल कटाई में  पर्याप्त दूरी की सख्ती से पालना की जाए। खेत में फसल काटने, खाना खाते समय एक व्यक्ति से दूसरे के मध्य कम से कम 5 मीटर की दूरी रखी जाए। खाने के बर्तन अलग अलग रखें तथा प्रयोग पश्चात साबुन के पानी से अच्छी तरह साफ करें। एक व्यक्ति द्वारा काम में लिए जाने वाले उपकरण को दूसरा व्यक्ति कदापि काम में न ले। कटाई करने वाले सभी व्यक्ति अपने अपने उपकरण ही काम में लेवें। कटाई के दौरान बीच बीच में अपने हाथों को साबुन के पाने से अच्छी तरह साफ करते रहें।
     
उन्होंने बताया कि कटाई कार्य अवधि में पहले दिन पहने कपड़े दूसरे दिन काम में न लें। काम में लिये कपड़ों को अच्छी तरह धोकर घूप में सुखाने के पश्चात ही पुनः काम में लेवें।  कटाई के दौरान सभी व्यक्ति अपनी पानी की बोतल अलग अलग रखें। कटाई करने वाले सभी व्यक्ति मास्क का प्रयोग करें। अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुखाम, बुखार, सरदर्द, बदनदर्द आदि के लक्षण हैं तो उसे फसल कटाई कार्य से अलग करें तथा तत्काल अपने निकटतम स्वास्थ्यकर्मी को सूचित करें। खेत में पर्याप्त मात्रा में पानी व साबुन की उपलब्धता रखें। थ्रेसिंग कार्य के दौरान भी निर्देशानुसार पर्याप्त दूरी, मास्क का प्रयोग, खाने व पानी पीने के बर्तनों का प्रयोग, आदि सभी सावधानियों का पूर्ण गम्भीरता से पालन करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ