Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन : एक लाख से भी अधिक जरूरतमंद भोजन एवं सुखी सामग्री से लाभांवित

अजमेर। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन के दौरान आमजन को राहत पहुंचाने के लिए मुस्तैद है।
     
जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन एवं सूखी सामग्री भामाशाहों के सहयोग से वितरित की जा रही है। अब तक एक लाख से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। तैयार फूड पैकेट के माध्यम से एक लाख 3 हजार 865 तथा 5 हजार 752 को सूखी सामग्री प्रदान की गई।
     
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 25 गाड़िया किराणा सामान, 13 टैम्पों सब्जी, उपभोक्ता भंडार अपना बाजार के 5 वाहनों, रिलायंस की वैन, अजमेर डेयरी के शहर में 160 तथा जिले में 3 हजार 25 दूध बूथ एवं ऑनलाइन सब्जी (एसयूबीजी) एप के माध्यम से आमजन को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ