अजमेर। जिले मं आवश्यक परिवहन व्यवस्था के सुचारू प्रबंधन के लिए प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0145-2787047 है। कक्ष के प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी प्रथम खेमसिंह रहेंगे। ये नियंत्रण कक्ष आगामी 31 मार्च तक तीन पारियों में चलेगा। नियंत्रण कक्ष प्रभारी द्वारा जिला प्रशासन से समन्वय करते हुए आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य केन्द्रों, एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन हेतु यथा आवश्यकता परिवहन व्यवस्था का सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा ।
0 टिप्पणियाँ