बैंक मित्र करेंगे तुरन्त कार्य आरम्भ, कोरोना संक्रमण रोकने के समस्त उपाया भी करें सुनिश्चित
अजमेर। जिले के बैंक मित्र सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से अपना कार्य तुरन्त प्रभाव से आरम्भ करेंगे। वे कोरोना संक्रमण रोकने के समस्त उपाय भी सुनिश्चित करें।
जिला मजिस्ट्रेट विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना की महिला खाताधारकों के खाते में 500 रूपये प्रतिमाह की राशि आगामी तीन माह तक जमा की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2019-2020 एवं मार्च माह की समाप्ति पर विभिन्न संस्थाओं/ विभागों द्वारा उनके कर्मचारियों को पेंशन, वेतन, पारिश्रमिक तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जानी हैं एवं अपे्रल 2020 के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में कुछ दिनों के सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बैंकों के कार्यदिवस कम होने के चलते बैंक शाखाओं में बहुत अधिक भीड़ आने की संभावना है।
उन्होंने बतया कि इस स्थिति के मध्यनजर जिले में बैंक शाखाओं से जुड़े बैंक मित्र (बीसी) को तुरन्त प्रभाव से पुनः कार्य प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की गई है। कार्य के दौरान प्रत्येक ग्राहक के हेडवाश से हाथ धुलवाने अनिवार्य होंगे। बायोमेट्रिक डिवाइस को प्रत्येक ट्राजेक्शन के बाद सेनिटाइज किया जाएगा। लाइन में खड़े प्रत्येक ग्राहक, ट्रांजेक्शन कर रहे ग्राहक एवं बैंक मित्र (बीसी) सभी के मध्य कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखना आवश्यक होगा। इस कार्य में स्थानीय पुलिस गार्ड मदद करेगी। बैंक मित्र (बीसी) की सेवाएं बैक कर्मियों के अनुरूप ही आवश्यक सेवाओं में ली गई है। बीसी को बैंक से राशि लाते व ले जाते समय, घर से आते-जाते समय आई डी हमेशा साथ रखने पर ही आवश्यक सेवाओं में नियमानुसार छूट दी जाएगी। किसी भी ग्राहक सेे कोई भी अतिरिक्त शुल्क या अन्य धोखाघडी की शिकायत प्राप्त होने पर सेवाएं सदा के लिए निरस्त कर दी जाएगी। बैंक मित्र के लिए कोई पास नही होगा। अपने उपकरणों के साथ कार्य करने के दौरान कोई पुलिस कार्मिक बीसी को नही रोकेगा।
उन्होंने बताया कि जिले में स्थित बैकों की सभी शाखाएं कोरोना संक्रमण (कोविड-19) की रोकथाम के लिए भारत सरकार, आरबीआई, राजस्थान सरकार द्वारा समय समय पर जारी दिशा-निर्देशोे एवं नियमों की पूर्ण रूप पालना सुनिश्चित करेगी। विशेषतौर से लाइन में खडे प्रत्येक ग्राहक, ट्रांजेक्शन कर अनिवार्य होगा। बैंक शाखा के बाहर भीड होने पर उन्हें भी दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप एक एक मीटर की दूरी पर खड़ा करे, इस हेतु बैंक गार्ड एवं पुलिस व स्थानीय गार्ड की मउउ ली जाएगी। बैंकों के एटीएम में पर्याप्त राशि रखते हुए एटीएम हर समय चालू रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
0 टिप्पणियाँ