Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान स्थापना दिवस सादगी से मनाया

अजमेर। प्रथम प्रकाश संस्था अजमेर के पदाधिकारियो द्वारा अध्यक्ष लोकेश मिश्रा के नेतृत्व में राजस्थान का स्थापना दिवस सोमवार को अपने अपने निवास स्थान पर साधारण तरीके से मनाया गया। प्रथम प्रकाश संस्था के पदाधिकारियो ने अपने अपने निवास पर परिवार के सदस्यो के साथ एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर स्थापना दिवस मनाया गया। 


सुभाष नगर क्षेत्र में तरूण वर्मा ने अपने परिवार के साथ राजस्थान स्थापना दिवस मनाया, काजल जेठवानी ने अपने सतगुरू कॉलोनी अजय नगर क्षेत्र में पति सुरेश जेठवानी का मुंह मीठा करवाकर राजस्थान दिवस मनाया, कृष्णा शर्मा ने अपने आगरा गेट स्थित निवास पर राजस्थान का स्थापना दिवस मनाया, बंटी भार्गव ने अपने केसरी कॉलोनी आदर्श नगर क्षेत्र में परिवार सहित मनाया, हरि ओम कॉलोनी विकास समिति के सचिव सागर मीणा, प्रथम प्रकाश संस्था के महासचिव रमेश लालवानी ने अपने हरि ओम कॉलोनी स्थित निवास पर परिवार के साथ, बदरुद्दीन कुरेशी ने अपने दरगाह सम्पर्क सडक निवास से, अनवर हुसैन धोसी ने अपने कमला बावडी क्षेत्र से, एडवोकेट राजेश यादव ने अपने निवास कोटडा पर परिवार के साथ मनाया, राजीव निराला जैन ने कबीर बाजार केसरगंज निवास पर, एडवोकेट ज्ञानचन्द साहू ने कमला बावड़ी क्षेत्र स्थित अपने निवास पर मनाया।    


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ