अजमेर। सिन्धी संगीत समिति के द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाये गये लॉकडाउन के अन्तर्गत सोमवार को पूज्य झूलेलाल साहिब की छठी महोत्सव अपने अपने परिवार में ही वरिष्ठ नागरिको द्वारा मिलकर मनाया गया। झूलेलाल साहिब की आराधना करके कोरोना वायरस के शीध्र समाप्त होने की प्रार्थना की।
सन्त स्वामी अशोक गाफिल द्वारा अपने निवास बाबा हरदयाल दरबार ठठेरा चौक में छठी महोत्सव मनाया गया और गुरू ग्रंथ साहिब में कोरोना के समापन की प्रार्थना की गई। सिन्धी संगीत समिति के अध्यक्ष वयोवृद्ध वरिष्ठ नागरिक धनश्याम भूरानी द्वारा अपने परिवार के साथ उनके निवास कृष्णा कॉलोनी ब्यावर रोड पर, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी द्वारा वैशाली नगर में, महासचिव धनश्याम गुवालानी के द्वारा परिवार सहित भगवान गंज में, पूज्य झेलेला साहिब के बहिराणे की सवारी की पुजारी वरिष्ठ नागरिक सुन्दर दास ने अपने निवास अजय नगर में आराधना की।
सिन्धी संगीत समिति के प्रचार सचिव रमेश लालवानी ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों प्रकाश रामचन्दानी, मनोहर मोटवानी, भगवान वरलानी, प्रकाश मंशानी, लेखराज ठकुर, तरूण लालवानी, कमल लालवानी, लेखराज ठकुर आदि ने अपने अपने निवास से झूलेलाल साहिब की छठी उत्सव पर आराधना की।
0 टिप्पणियाँ