जरूरतमंदों को भोजन पैकेट के साथ मास्क, नेपकिन, साबून व जागरूकता संदेश पहुंचाया
भीलवाड़ा (मूलचन्द पेसवानी)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भीलवाड़ा महानगर के सेवा भारती भीलवाड़ा इकाई तथा हरिशेवा सनातन मंदिर द्वारा शहर के वंचित वर्ग हेतु आज मास्क, नेपकीन, साबुन तथा जागरूकता पोस्टर का वितरण किया गया ।
सेवा भारती के राजेंद्र गौड़ ने बताया की पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसरामजी के सहयोग से वंचित वर्ग के लिए कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए मास्क, साबुन, नैपकिन व जागरूकता पोस्टर का वितरण किया गया । पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसरामजी ने बताया की हंसगंगा हरीशेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सभी भोजन के पैकेट के साथ हाथ धोने का एक साबुन, हरिशेवा उदासीन आश्रम द्वारा प्रत्येक पैकेट के साथ एक नैपकिन तथा हरिशेवा धर्मशाला द्वारा एक मास्क और जागरूकता पोस्टर का वितरण किया गया। स्वामी हंसरामजी ने बताया की शहर मे कोई व्यक्ति भूखा ना सोए उस हेतु 23 मार्च से अन्नक्षेत्र चालु कर दिया है । इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक की स्वच्छता को ध्यान में रखकर साबुन नैपकिन व मास्क का वितरण किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भीलवाड़ा महानगर के संचालक चाँदमल सोमानी ने बताया कि सभी सामग्री व भोजन के पैकेट संघ के स्वयंसेवक वंचित व जरूरत मंदों तक पहुंचाने का कार्य कल से ही प्रांरभ कर दिया गया है। इसमें स्वयंसेवक भी बड़ी तन्मयता से सेवा कार्य में जुटे है। उन्होंने शहर में प्रमुख लोगों से अपने स्तर पर ऐसे जरूरत मंद लोगों को चिन्हित कर सूचना हरिशेवा धाम पहुंचाने का अनुरोध किया है ताकि उन तक सामग्री पहुंचायी जा सके। ये सभी सामग्री स्वामी हंसरामजी द्वारा सेवा भारती भीलवाड़ा को सौंपी गयी। इस अवसर पर पूज्य स्वामी हंसराम, संत मायाराम, राजेंद्र गौड़, रविंद्र जाजू, चाँदमल सोमानी, बनवारी सोनी, सुभाष बाहेती, दीपक सोमानी, कन्हैयालाल, हेमंत वच्छानी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ