Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापारिक महासंध ने घरों में ही रहने की अपील की

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप द्वारा किया जा रहा हैं सराहनीय कार्य                          


अजमेर। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो ने शहर के समस्त व्यापारियो एवं नागरिको से अपील की है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशनुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही एवं दिये जा रहे धरो में रहने के निर्देशो का पालन कर अपने अपने धरो में ही रहने की अपील की है।


श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लॉक डाउन में अपने अपने धरो में ही रहने हेतु शहर वासियो को समझाया जा रहा हैं कि लॉक डाउन समझदार और जिम्मेदार नागरिको हेतु भाषा है अन्यथा पुलिस प्रशासन को पुरानी एवं लठठमार भाषा कर्फ्यू से पुलिस द्वारा सख्ती करते हुए नागरिको को सख्ती से पेश आना पड़ेगा। 


श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के पदाधिकारियो ने शहर के व्यापारियो से आवश्यक सामग्री को सामान्य दरों से ज्यादा दरों पर सामग्री नहीं बेचने की भी अपील की है और अवसर का लाभ लेकर काला बाजारी भी नहीं करने की अपील की है।अपील करने वालो में संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल, महासचिव रमेश लालवानी, अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष मानमल गोयल, सुरेश तम्बोली, राजीव निराला जैन, भागचन्द दौलतानी, राजेन्द्र मूरजानी, किशोर विधानी, कमल अभिचन्दानी, सागर मीणा, बालेश गोहिल, बन्टी भार्गव, राजेश गोयल, राजेश गुवालानी, रणवीर सैनी, गोविन्द लालवानी, धनश्याम पंचोली, सरदार दिलीप सिंह, सहित अन्य ने अजमेर जिला पुलिस अघीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप की कार्यवाही की सराहना भी की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ