राजावीर दरबार में महंत स्वामी टहलगिरी गोस्वामी ने चेटीचण्ड पूजन किया
अजमेर। आशागंज स्थित मयाणी चिकित्सालय के सामने स्थित राजावीर साहिब दुर्गा माता मंदिर परिसर में सिंध के महान संत स्वामी राजावीर साहिब के दरबार में मंगलवार को चेटीचंड की पूर्व संध्या पर महंत स्वामी टहलगिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में परिवार के सदस्यो द्वारा पूजन आरती की गई।
सिन्धू ज्योति सेवा समिति के पदाधिकारियो द्वारा अपने निवास पर किया दीपदान सिन्घू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष एवं देश विदेश में विख्यात भगत कलाकार मंधाराम भिरयानी ने चेटीचण्ड की पूर्व संध्या पर अपने निवास सुखाडिया नगर में परिवार सहित देश विदेश के मानव की खुशहाली हेतु एवं कोरोना के संक्रमण से बचाव की आराधना एवं प्रार्थना की। सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानीने बताया कि इस अवसर पर झूलेलाल साहिब से प्रार्थना ,आरती,पंजडे और पल्लव प्रार्थना के माध्यम से सबकी खुशहाली की प्रार्थना की गई। समिति के पदाधिकारियो और अन्य सदस्यों ने भी अपने अपने निवास पर दीप प्रज्वलित कर पूज्य झूलेलाल साहिब की आराधना की एवं सेसा (प्रसाद) का वितरण किया।
पूज्य सिन्धी पंचायत पदाधिकारियो ने चेटीचण्ड की पूर्व संध्या पर घरों में किया पूजन आरती पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के पदाधिकारियो द्वारा मंगलवार को चेटीचण्ड की पूर्व संध्या पर अपने अपने निवास में पूजन आरती करके पूज्य झुलेलाल साहब की आराधना की और दीपदान करके पूज्य झूलेलाल साहिब की जयन्ति चेटीचण्ड के अवसर पर पूजन किया।
पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के विधि सलाहकार एडवोकेट पदम लखानी ने कीर्ति नगर फाईसागर रोड निवास पर झूलेलाल साहिब की चालीसा का पाठ किया और सुखमणी साहिब का पाठ कर झूलेलाल साहिब की आरती पंजडे परिवार सहित गाकर आरती पूजन किया।
0 टिप्पणियाँ