अजमेर। सिंधु साहित्य ए कल्चरल सोसायटी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सभी सदस्यों ने चेटीचंड महोत्सव मनाया। सोसयाटी के प्रचार सचिव एम टी वाधवाणी ने बताया कि बुधवार शाम सभी सदस्यों ने एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर चेटीचंड इष्टदेव श्री झुलेलाल साहब की आरती कर पूजा आराधना की गयी।
सोसायटी के अध्यक्ष सुन्दर मटाई ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस में पदमा मटाई, लक्ष्मण चैनानी, मंजू चैनानी, नानकी वाधवणी, विजय हल्दानिया, पूनम ललवानी, दयाल प्रियानी, नरेंद्र आसवानी और अन्य सदस्य शामिल हुए। सभी ने चेटीचंड और हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि ईश्वर सभी को करोना वायरस से मुक्त रखें और सब को स्वस्थ रखें।
0 टिप्पणियाँ