Ticker

6/recent/ticker-posts

आस्था ने अन्नपुर्णा सेवा फाउंडेशन को भोजन सामग्री निर्माण में दिया सहयोग

अजमेर। लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा अन्नपुर्णा सेवा फाउंडेशन को भोजन प्रसादी निर्माण में लगातार सहयोग किया जा रहा है 


क्लब अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन ने बताया कि फाईसागर रोड़ पर अन्नपुर्णा सेवा फाउंडेशन द्वारा लगातार असहाय, सड़क के किनारे जीवन बसर करने वाले व्यक्ति, मजदूरवर्ग व अन्य ऐसे व्यक्ति जो अपने घर पर रसोई नही बना पा रहे है  के लिए भोजन की व्यवस्था है  बाबूलाल साहू टीम ऐसे व्यक्तियों के घर घर जाकर भोजन के पैकेट्स भी बांट रही हैं। 


पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने बताया कि क्लब के अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन के पिता मोहनलाल खटोड़ व क्लब के सेवाकार्य मे लगातार सहयोग कर रहे सुरेश खन्ना के सहयोग से आज हनुमान जयंती पर पूड़ी सब्जी के साथ गुलगुले बनाकर 600 जरूरतमन्दों को भेंट किये गए इस सेवा में क्लब अध्यक्ष ने भी रसोई तैयार करने में अपना सहयोग दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ