Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन : हनुमान जयंती पर पशु पक्षियों के लिए भोजन की सेवा जारी  

अजमेर। सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की  संस्था लॉक डाउन में गौ माता एवं पशु पक्षियों के भोजन हेतु जो मुहीम शुरू करि  गयी थी वो जारी है। आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर संस्था द्वारा राम गंज, सीताराम  बाजार, कैसर  गंज, गोल चक्कर, पंचशील चौराहा तथा नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में गौ माता एवं गौ वंश को हरे चारे का भोजन करवाया। संस्था द्वारा आज लगभग 300 से अधिक गौ माता को भोजन करवाया। 
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा कांजी हाउस में शहर की सड़को से पड़के गए बेसहारा गधो को भी हरे चारे का भोजन करवाया  इसके साथ ही अनेक स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना और श्वानो के लिए टोस्ट भी रखे गए। 


मुहीम में साकेत बंसल, विनय मंगल, राहुल गोयल, कमल कुमार, राधिका सोनी, रणवीर सिंह, कपिल अग्रवाल, पूजा, सहित अनेक संस्था सदस्यों का सहयोग मिला।   


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ