Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 8 अप्रैल बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966
मेष : सुवामी  मंगल रत्न  मूंगा 
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। सोशल मीडिया के जरिए अपने पुराने मित्रों से बातचीत होने पर मन प्रसन्न होगा।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो समय बहुत अच्छा है। इस समय आपको ऐसा लग सकता है कि कोई भीआपका साथ नहीं दे रहा है। लेकिन आप अपना काम ख़ुद करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना 
धन से जुड़ी समस्या आज आपको सता सकती है। कहीं से आर्थिक मदद की आपकी उम्मीद पूरी नहीं होगी। लोन से जुड़ा कोई मसला आज के दिन आपको उलझा सकता है।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न  मोती 
आज का दिन अच्छा है। यदि आपके रिश्तों में किसी प्रकार की गलतफहमी है तो उसे खत्म करें। आपको मानसिक विचारों में स्पष्टता लाने की ज़रूरत है। मान-समान में व्रद्धि होगी।


सिंह : सुवामी  सूर्य  रत्न माणकीय
धन से जुड़ा कोई मौक़ा आपको मिलेगा। बहुत दिनों से यदि आप आर्थिक परेशानी से गुज़र रहे थे तो समझ लीजिए आर्थिक परेशानी खत्म होगी। आपको धन लाभ होगा।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना
किसी महिला के द्वारा आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य आपके पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा.लाभ के योग है। समय उत्तम है समय का लाभ ले सकते है।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 
किसी अपने प्रिय को खोने की ख़बर आ सकती है। संबंधों में दूरी आने से मन दुखी हो सकता है। साथ ही साथ मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। किसी प्रकार की दुर्घटना से बचें।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
आपको परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे। संतान द्वारा सुख आप को  प्राप्त होंगा। परिवार की ओर से खुशखबरी मिलेगी।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का यह अच्छा समय है। कुछ नया सीखने का सही समय है। यदि आप अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो इस समय में कुछ नया सीखें।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम 
इस समय आपको लगेगा कि कहीं न कहीं से आपको कोई शक्ति प्रदान कर रहा है। आप में धैर्य और ऊर्जा बनी रहेगी। आज आप किसी प्रकार का रिस्क लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम 
बेवजह तनाव हो सकता है। छोटी उलझने आपको घेरकर रखेंगी। किसी बात को लेकर आपके मन में तनाव या फिर चिंता हो सकती है। थोड़ा सा धैर्य बनाकर रखें।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
जीवन में कई चीज़ें स्थगित हो गई हैं, यही आपकी चिंता का कारण है। आपको ऐसा महसूस होगा मानो सब थम सा गया है।  इस तनाव से बहुत जल्दी निकलने का प्रयास करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ