Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 4 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966
मेष : राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा
मन में ज़्यादा भावुकता रहेगी. साथ ही चिंताएं सताएंगी। भविष्य को लेकर तनाव रह सकता है और मन में असमंजस की स्थिति बनेगी।


वृष : राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा
किसी महिला का पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही आपके मन में अध्यात्म के प्रति रुचि जागृत होगी। आप में से कई लोग अपनी आत्मशक्ति और आत्मविश्वास द्वारा आगे बढ़ेंगे।


मिथुन : राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना
जीवन में सब कुछ होते हुए भी असंतुष्टि बनी रहेगी और यही असंतुष्टि आपको बार-बार कहीं दूर चले जाने के लिए प्रेरित करेगी। ये आपके लिए फिलहाल ठीक नहीं रहेगा।


कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती
आपके मन में ज़्यादा भावुकता रहेगी। आपके जीवन में आज के दिन प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आप में क्रियात्मक शक्ति भी बढ़ेगी।


सिंह : राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
आज के दिन आपको सतर्क रहना है। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। किसी पर भी आँख बंद कर विश्वास न करे।अपनी सूझ बूझ से आप कामयाब हो सकते है।


कन्या : राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना
जीवनसाथी और परिवार के साथ आपके संबंध बहुत ख़ूबसूरत रहेंगे और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। संतान सुख और संतान के द्वारा सुख, दोनों ही आपको मिलेंगे।


तुला : राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा
आप मेहनत करते जाएं, लेकिन जरूरी नहीं है कि मेहनत का परिणाम आपके लिए भविष्य में बहुत सही रहे। लेकिन इस भावना से काम छोड़ देना भी ठीक नहीं रहेगा।


वृश्चिक : राशि सुवामी  मंगल रत्न मूंगा
अधिक आलस आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा। आपको कहीं न कहीं अपने आप को आगे बढ़ाना पड़ेगा और उसके लिए आप किसी मौके को न छोड़े।


धनु : राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज
आज के दिन आपकी सफलता आपके कदम चूमेगी। छोटे से काम को सराहा जाएगा। साथ ही आप में ऊर्जा बनी रहेगी. आपको लोग एक प्रेरणा के तौर पर सराहेंगे।


मकर : राशि सुवामी शनि रत्न नीलम 
आध्यात्मिक तौर पर आप बहुत आगे बढ़ेंगे। किसी न किसी गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति का आपको साथ मिलेगा। साथ ही आपकी ज्ञान की क्षमता बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़े काम में आप आगे बढ़ना चाहेंगे।


कुंभ : राशि सुवामी शनि रत्न नीलम
आज के दिन आपका जीवन सफल प्रतीत होगा संतुलन बना रहेगा। लेन देन से जुड़े मामलों में भी आपको आराम मिलेगा और लगेगा कि कई मामलों में किस्मत आपका साथ दे रही है।


मीन : राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज
जीवन का अधूरा अध्याय पूर्ण होगा। जीवन में पर्याप्त मात्रा में सुख भी मिलेगा। आप कहीं न कहीं अपने अधूरे कार्य पूर्ण कर अलग संतुष्टि प्राप्त करेंगे। मन में खुशी बनी रहेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ