शहर में कर्फ्यू का दायरा बढ़ानें के साथ प्रशासन जनता को आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेअजमेर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने शहर के कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की जरूरत बताई। देवनानी ने कहा कि जिला प्रशासन ने पुलिस थाना गंज, कोतवाली, दरगाह व क्लाक टाॅवर के सम्पूर्ण क्षेत्र में कफ्र्यू लागू कर दिया है। कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र मे आमजन को दूध, सब्जी, दवाईयां व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को इनकी डोर-टू-डोर वितरण व्यवस्था तत्काल प्रारम्भ करानी चाहिए।
देवनानी ने कहा कि गंज थाना क्षेत्र के लौंगिया मौहल्ला, बाबूगढ़, गंज, नागफणी, फायसागर रोड, ज्योति नगर, शिवनगर सहित कई इलाकों में मजदूरवर्ग व गरीब वर्ग के लोग रहते है जिन्हें विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भोजन पैकेटस व राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। अब इन क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया है ऐसे में प्रशासन के स्तर पर गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन व राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
0 टिप्पणियाँ