अजमेर में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या चिन्ताजनक
क्षेत्रवासी बरते पूर्ण सर्तकता
प्रशासन संदिग्धों पर रखे नजर, जांचों का बढाएं दायराअजमेर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे लाॅकडाउन व कर्फ्यू के दौरान घरों से बाहर बिल्कुल भी नहीं निकले। देवनानी ने आमजन से अपील की है कि पूर्ण सर्तकता बरतते हुए अपने घरों के अन्दर ही रहे तथा मास्क का प्रयोग करे, साबुन से हाथ धोए, सेनेटाईजर का प्रयोग करे व घर के आस-पास सफाई रखे।
देवनानी ने कहा कि प्रशासन को भी अधिक सजगता के साथ संदिग्धों पर नजर रखे जाने की आवश्यकता है इसके साथ ही जांचों का दायरा भी बढायें जाने की जरूरत है। जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित पाये गये वहां के सम्पूर्ण क्षेत्र की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के आबादी क्षेत्र में स्थित क्वारंटीन सेंटरों पर निगरानी की पुख्ता व्यवस्था कराई जानी चाहिए ताकि कोई संदिग्ध बाहर निकल कर भाग नहीं सके।
0 टिप्पणियाँ