Ticker

6/recent/ticker-posts

क्षेत्र के अस्पतालों को मिले विधायक कोष से मास्क, सेनेटाईजर, ग्लव्ज : देवनानी

देवनानी ने विधायक कोष से स्वीकृत किये थे 5 लाख


अस्पतालों का स्टाफ व क्षेत्र में सर्वे कर रहे चिकित्साकर्मी कर सकेंगे उपयोग


अजमेर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी के विधायक कोष से स्वीकृत राशि से क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में मास्क, सेनेटाईजर, सर्जिकल गलव्ज, शू कवर व सोडियम हाइपोक्लोराईट उपलब्ध कराया गया है। 


विधायक देवनानी ने बताया कि कोरोना महामारी के समय हमारे बचाव, सुरक्षा व ईलाज में लगे चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा के लिए उनके विधायक कोष से 5 लाख रूपये स्वीकृत किये गये थे। वर्तमान में चिकित्साकर्मी जोखिम उठाकर मरीजों का ईलाज व सर्वे का कार्य कर रहे है। 


अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में स्थित रामनगर, कोटड़ा, वैशालीनगर, पंचशील, पुलिस लाईन, अन्दरकोट, डिग्गी बाजार, कस्तूरबा सहित सरकारी डिसपेंसरियों व चिकित्सालयों में ट्रिपल लेयर मास्क, एन-95 मास्क, हेण्ड सेनेटाईजर, सर्जिकल गलव्ज 6.5 तथा 7.5, सर्जिकल केप, सर्जिकल शू कवर व सोडियम हाइपोक्लोराइड उपलब्ध कराया गया जिससे चिकित्साकर्मियों व अस्पतालों में सुरक्षा के उपाय सम्भव हो सके। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ