Ticker

6/recent/ticker-posts

मानव को मानव हो प्यारा, एक दूजे का बने सहारा : निरंकारी

अजमेर। बुधवार को संत निरंकारी मंडल ब्रांच अजमेर के सेवादारों द्वारा जिला रसद विभाग  व वन विभाग में सेनिटाइजर व लगभग 500 मास्क कोरोना वॉरियर्स के लिए उपलब्ध करवाये गये ।  निरंकारी सेवादारों द्वारा लॉकडाउन से ही लगातार विभिन्न क्षेत्रों  में रसद सामग्री का वितरण किया जा रहा है ।


ब्रांच अजमेर के जोनल इंचार्ज महात्मा धमन दास निरंकारी द्वारा बताया गया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी के आदेशानुसार संत निरंकारी मंडल के सेवादारों व संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों की सहायता से गरीब परिवार के लोगो की सेवा के लिए तैयार भोजन के पैकेट व राशन सामग्री, पांच किलो आटा , दाल ,चावल नमक तेल,साबुन व मसालों का वितरण किया जा रहा हैं। सेवादल की बहनों द्वारा भोजन पकाकर तैयार किया जा रहा हैं वो भी मानव सेवा के लिए अपना यथासंभव योगदान दे रही हैं।सेवादारों द्वारा मास्क भी तैयार किये जा रहे हैं अभी तक लगभग 2000 से अधिक मास्क का वितरण किया जा चुका है ।आगे भी मास्क वितरण किये जायेंगे


महात्मा धमन दास ने बताया कि मिशन के सेवादार मानव सेवा के लिये हमेशा तैयार है  आवश्यकता पड़ने पर सेवादार रक्तदान व मेडिकल सेवा के लिए भी तैयार है। महात्मा धमन दास ने सभी सेवादारों को शुभाशीर्वाद दिया ,व सभी सेवादारो को मानव कल्याण की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने की प्रेरणा दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ