Ticker

6/recent/ticker-posts

पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण


अजमेर। पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर द्वारा लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को हो रही परेशानी के मद्देनजर सिन्धु भवन, पंचशील नगर से वाहनों में राशन सामग्री भरकर पंचशील, वैशाली नगर, चौरसियावास एवं शास्त्री नगर क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में राशन सामग्री का वितरण किया गया।


संस्था अध्यक्ष राधा किशन आहूजा और सचिव मनोज कुमार मेंघाणी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से संस्था ने 400 ऐसे परिवारों को चिह्नित किया है जो जरूरतमंद है। संस्था की ओर से उन्हें राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आगे भी संस्था भामाशाह की मदद से सेवा कार्य करती रहेगी। 


इस कार्य में  शोभराज विधाणी, मुकेश आहूजा, सुरेन्द्र लख्याणी, जयप्रकाश मुलाणी ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
संस्था की ओर से दिए गए हेल्प लाइन नंबर :-
9829071859
9414707937
9829180332


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ