जोधपुर। पर्ल इंटरनेशनल व भाजपा चौपसनी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चौपसनी बाईपास रोड स्थित पर्ल मैरिज गार्डन में रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। स्वर्गीय नरेश सखरानी की स्मृति में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चले शिविर के दौरान 21 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।
इन्होंने बढ़ाया रक्तवीरों का उत्साह
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, शिविर प्रभारी गुलाब भागचंदानी, भाजपा चौपसनी मंडल अध्यक्ष ललित पारवानी, श्रवण रांकावत, मनोज बालानी, श्याम ग्वालानी, पदमा लालवानी, जेठानंद लालवानी, नारायण खटवानी, राजू आसवानी, मूलचंद, संजय मेवाड़ा, प्रदीप, हुकुमसिंह इंदा ने उत्साह बढ़ाया। उम्मेद अस्पताल ब्लड बैंक के डॉक्टर मुकुल आचार्य, शेरसिंह, नवीन, सुधीर, प्रदीप ने सहयोग किया।
विशेष :-
यह ब्लड थैलीसीमिया बच्चों एवं मातृ एवं शिशु रोग के लिए उपयोगी होगा।
0 टिप्पणियाँ