Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 7 सितंबर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


मित्र की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ बना रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


अध्यात्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। समय पर काम होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


मिथुन : सुवामी बुश रत्न पन्ना


स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी हानिकारक होगी। किसी के भी उकसाने में न आएं। भावना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। कारोबार लाभदायक रहेंगे।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


संगीत में रुचि जागृत हो सकती है। पठन-पाठन व लेखन के कार्यों में उत्साह से कार्य कर पाएंगे। शेयर मार्केट में लाभ हो सकता है। व्यापर-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। निवेश में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम न उठाएं।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


दुर्घटना से शारीरिक कष्ट की आशंका है। लापरवाही न करें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। धैर्य रखें।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


कारोबार में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। समय उत्तम है।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नए मित्र बनेंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। कारोबार अच्‍छा चलेग। प्रसन्नता बनी रहेगी। जल्दबाज़ी न करे। 


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


लेन-देन में जल्दबाजी हानिकारक रहेगी। कानूनी कागजातों पर विशेष ध्यान दें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।  


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


आर्थिक उन्नति के लिए नए विचार मन में आएंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। समाजसेवा की प्रेरणा मिलेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। 


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ बढ़ेगा। नए काम मिल सकते हैं। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता रहेंगे। समय उत्तम है।राशिफल


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


AJMER MUSKAN NEWS


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ