कल से खुलेंगे धार्मिक स्थल ना प्रसाद चढ़ा सकेंगे, ना घंटी बजा सकेंगे
अजमेर (Ajmer Muskan) I लाॅकडाउन लागू हाेने के करीब साढ़े पांच महीने बाद 7 सितंबर से धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। इस दाैरान काेराेना महामारी से बचाव के लिए धार्मिक स्थलाें पर लाेगाें की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। काेविड-19 की गाइड लाइन की पालना की जाएगी। इसी के तहत अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के दरबार भी आम जायरीन के लिए अब खोल दिए जाएंगे। रविवार को इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई I
केंद्र और राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार दरगाह में जायरीन को प्रवेश दिया जाएगा, छह फिट की दूरी व सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की पालना हो सके। प्रवेश से पहले जायरीन को सेनेटाइज किया जाएगा। गाइडलाइन की पालना करते हुए दरगाह कमेटी की ओर से गोले भी बनवा दिए गए हैं, जिससे जायरीन को लाइन में लगा कर प्रवेश दिया जाएगा। दरगाह में मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा I
मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की करनी होगी पालना:
धार्मिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत लोगों को छह फीट की दूरी बनाए रखने के नियम की पालना करनी होगी व मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। धार्मिक स्थलाें पर फूल, माला, प्रसाद, अन्य पूजा सामग्री ले जाने एवं घंटी बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं मस्जिदों में अदा की जाने वाली नमाज के दौरान नमाजियों की संख्या उपलब्ध स्थान एवं सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए रखी जाएगी।
0 टिप्पणियाँ