Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : वार्ड 34 में वार्ड स्तरीय समीक्षा एवं योजना बैठक का आयोजन

अजमेर (Ajmer Muskan) । समुदाय प्रबन्धन समिति वार्ड 34, बावड़ी पाड़ा हेल्प डेस्क एवं ‘सहाय‘ एकल खिडकी के संयुक्त तत्वाधान वार्ड स्तरीय समीक्षा एवं योजना बैठक का आयोजन सुखाड़िया भवन, गुर्जर धरती वार्ड संख्या 34 में किया गया।


बैठक का मुख्य उद्धेश्य नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित जनोपयोगी सेवाओं जैसे घर घर कचरा संग्रहण, सीवरेज कनेक्शन, रोड एवं नालियों की नियमित सफाई, आवारा पशु रोकथाम, खुले बड़े नालों की सफाई, रोड लाईट, क्षतिग्रस्त नालियों एवं सड़क का रखरखाव तथा अन्य सेवाओं का लाभ लेने में आ रही चुनौतियों एवं वार्ड स्तरीय समस्याओं की पहचान कर उसका निराकरण करना तथा कोविड-19 पर जागरूकता एवं जन चेतना करना था।


समुदाय प्रबन्धन समिति की महिला सदस्य मीना ने वार्ड संख्या 34 के बावड़ी पाड़ा ने अपनी समस्या साझा करते हुए बताया कि गुर्जर धरती गली 3 में सामुदायिक शौचालय के नजदीक ही सार्वजनिक पानी का नल है जिस पर बस्ती की महिलाएं पानी भरने आती है परन्तु शौचालय की दीवार नहीं होने कारण महिलाओं को पानी भरने में असहज महसूस होता है, पार्षद महोदया श्रीमती चंचल बैरवाल ने इस समस्या के निराकरण हेतु, स्थानीय स्वास्थ्य निरीक्षक और जमादार के सामने रखा जिसे स्वास्थ्य निरीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निराकरण आश्वासन दिया।


समुदाय प्रबन्धन समिति के सदस्यों ने माननीय पार्षदा महोदय श्रीमति चंचल बैरवाल को क्षेत्र नई पाईप लाईन के लिए पूर्व में दी गयी प्रार्थना पत्र पर जानकारी चाही तो पार्षदा महोदया ने बताया कि नई पाईप लाईन का कार्य पुरा हो चुका है जो कि जल्द ही शुरू होने जा रही है इस पाईपलाईन के माध्यम से राबड़िया मोहल्ला, प्रताप नगर भट्टा, वीर चौक, सुनहरी कोलोनी, लुहार बस्ती के बस्ती वासियांे को पेयजल पूर्ण मात्रा में उपलब्ध हो पायेगा। इस सभी क्षेत्रवासियांे पार्षदा महोदय को धन्यवाद दिया और वर्तमान में बाकी वार्ड विकास से अन्य कार्य भी जल्द ही कराने की अपील की।


कार्यक्रम में समुदाय प्रबन्धन समिति वार्ड 34, बावड़ी पाडा हेल्प डेस्क कार्यकर्ता, वार्ड संख्या 34 के समुदाय प्रतिनिधि, सहाय एकल खिड़की की महिला कार्यकर्ता, स्थानीय जमादार श्रीमान् महेश चन्द, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री सीताराम जोशी, स्थानीय सफाई कर्मचारी एवं सी.एफ.ए.आर. कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ