Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर शहर व्यापार महासंघ ने नवनियुक्त कलेक्टर अंशदीप का किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजमेर शहर व्यापार महासंघ का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष किशनगुप्ता के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला कलेक्टर अंशदीप से मुलाकात कर उनका बुके व माला पहनाकर अभिनंदन किया ।

महासंघ के सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर से मिले शिष्टमंडल ने उनका स्वागत करने के पश्चात एक ज्ञापन भी दिया। जिसमें अजमेर शहर की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुये उनके समाधान के लिये प्रशासनिक अधिकारियों व व्यापारियो की एक संयुक्त कार्यशाला  आयोजित करने का आग्रह किया ।

गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर को दिये गये ज्ञापन में बताया गया कि अजमेर शहर में सबसे प्रमुख समस्या पार्किंग की है जिसके लिये कुछ सुझाव भी दिये गये है इसके अलावा वेडिंग-नोन वेडिंग जोन, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, बिजली के बिल की समस्या, हाईडेफीनेशन सीसी टी वी कैमरे लगाने सभी बाजारो में, नया बाजार स्थित पशु चिकित्सालय में नवनिर्मित पार्किंग में क्षेत्र के व्यापारियों को पार्किंग के लिए निशुल्क पास दिए जाने, रेल्वे स्टेशन के सामने प्रस्तावित अंडरब्रिज के निर्माण से होने वाली समस्या सहित प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुये उनका समाधान करने की मांग करते हुये अध्यक्ष किशन गुप्ता, महासचिव प्रवीण जैन ने जिला कलेक्टर से बाजारो का भ्रमण करने का आग्रह किया जिस पर कलेक्टर ने कहा कि शीघ्र ही भ्रमण करने का प्रोग्राम है ।

शिष्टमंडल में किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, नरेन्द्रसिंह छाबडा, अशोक बिन्दल, कमल गंगवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, गिरीश लालवानी, राजकुमार गर्ग, अनीश मोयल, संजय कुमार जैन, मितेश निचानी, दिलीप टोपीवाला आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ