Ticker

6/recent/ticker-posts

एक शाम हेमू कालाणी के नाम कार्यक्रम 20 को


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
श्री झूलेलाल सेवा मंडली एवम भारतीय सिंधु सभा के संयुक्त तत्वाधान में  झूलेलाल मंदिर वैशाली नगर अजमेर में  20 जनवरी शाम 6 बजे अमर शहीद हेमू कालानी के 79 वें बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर "एक शाम हेमू कॉलानी के नाम" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । 

मंदिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा ने बताया कि इस अवसर पर देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अमर शहीद हेमू कॉलानी के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दीप जलाए जाएंगे और हेमु कालानी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी ।

सभा अध्यक्ष किशन केवलानी ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों द्वारा सिंधी बाल संस्कार शिविर में अमर शहीद हेमू कालानी के चित्र पर रंग भरो प्रतियोगिता रखी गई थी, उन बच्चों को भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा साथ ही बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे ।

भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महा मंत्री महेंद्र कुमार तीर्थानी ने बताया कि मशहूर गायक हो चंद मरियानी पूनम गीतांजलि द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे आजादी के आंदोलन में सिंध के सपूत शहीद हेमू कालानी को 21 जनवरी 1943 में अंग्रेजों द्वारा वीर सपूत को फांसी पर चढ़ा दिया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ