अजमेर (अजमेर मुस्कान)। रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के उदयपुर यार्ड में अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 09613, उदयपुर-बड़ी सादड़ी रेलसेवा दिनांक 16.04.23 से 18 अप्रेल तक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 09614, बड़ी सादड़ी-उदयपुर रेलसेवा 16 से 18 अप्रेल तक रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 14 से 18 अप्रेल तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह चित्तौडगढ तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 05836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा 14 से 18 अप्रेल तक उदयपुर सिटी के स्थान पर चित्तौडगढ से मंदसौर के लिए संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-चित्तौडगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 09602, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा 16 से 18 अप्रेल तक चित्तौडगढ से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर- उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 16 से 18 अप्रेल तक उदयपुर सिटी के स्थान पर राणाप्रतापनगर से मदार के लिए संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-राणाप्रतापनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 09612, बडी सादडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा 16 से 18 अप्रेल तक बड़ी सादड़ी से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर- उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 18 अप्रेल को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर- उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
0 टिप्पणियाँ