Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधुपति महाराजा दाहिर सेन जयंती : चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन

सिंधुपति महाराजा दाहिर सेन जयंती : चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन

सिंधुपति महाराजा दाहिर सेन जयंती : चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर व सिंधी संगीत समिति रजि.अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में झूलेलाल भवन, चांद बावड़ी अजमेर में सिंधुपति महाराजा दाहिर सेन जयंती के उपलक्ष में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम संयोजक घनश्याम ठारवानी भगत ने बताया कि प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर के संत रामप्रकाश द्वारा भगवान झूलेलाल की ज्योत जगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि सिंधुपति महाराजा दाहिर सेन का जीवन युवा  पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ.हासो दादलानी, लोकपाल महानरेगा सुरेश सिंधी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। साहित्यकार अशोक मंगलानी ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। प्रतियोगिता के विजेताओ को समाजसेविका विद्या देवी ठारवानी व नीतू तोतलदास द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। रुक्मणी वतवानी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ