एससी एसटी अत्याचार निवारण की बैठक 19 नवम्बर को

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण संबंधी मासिक बैठक अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में 19 नवम्बर को दोपहर 3 बजे एडीएम सिटी कक्ष में आयोजित होगी। यह जानकारी अभियोजन विभाग के उपनिदेशक हेमन्त कुमार सिंधी ने दी।