अजमेर (अजमेर मुस्कान)। एच.के.एच. विद्यालय का राजस्थान बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी। विज्ञान संकाय के मेधावी छात्र लक्ष्य पाराशर ने 96.20 प्रतिशत अंक, कला वर्ग के मेधावी छात्र लक्षित प्रजापति ने 95.40 प्रतिशत अंक तथा वाणिज्य वर्ग की मेधावी छात्रा मीतिशा देवनानी ने 94.80 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 43 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 32 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 60 छात्राओं में से 53 छात्राओं ने गार्गी पुरस्कार के लिए जगह बनाई। विभिन्न विषयों में 429 विशेष योग्यता विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त की गई।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर व प्राचार्या मधु गोयल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ