अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने जिले में जल भराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सूचना केन्द्र चौराहा, आनासागर एस्केप चैनल, सागर विहार पाथ वे, रीजनल कॉलेज चौराहा एवं पुष्कर की व्यवस्थाओं का विशेष अवलोकन किया गया। अजमेर शहर में जल भराव को कम करने के क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी नगर निगम आयुक्त श्री देशल दान द्वारा दी गई। जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को जल भराव से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए तेजी से पानी खाली करें। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पम्प भी लगाए।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने पुष्कर सरोवर तथा फीडर का स्थानीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, उपखण्ड अधिकारी गौरव मित्तल एवं विकास अधिकारी सुधीर पाठक ने क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी। समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को फील्ड में तैनात पाया। पुष्कर सरोवर की पवित्रता बनी रहनी चाहिए। जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हर सम्भव कदम उठाए जा रहे हैं। इससे सामान्य जनजीवन बना रहे। जल स्त्रोतों के आसपास व्यक्तियों को जाने से रोकने की कार्यवाही करें।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग एवं अधिकारी क्षेत्र में सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखें। आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। वर्तमान में सभी स्थानों पर स्थिति नियंत्रण में है। आगामी मौसम की जानकारी के अनुसार सतर्कता बनाए रखें। जनसेवा एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़कर कार्य करें। आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के लिए भी निर्देश प्रदान किए गए है।
0 टिप्पणियाँ