निरीक्षण कमेटियों का किया गया गठन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिले में भवन और सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शनिवार, एक नवम्बर से एक माह तक सघन निरीक्षण अभियान संचालित होगा। इस संबंध में शुक्रवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण कमेटियों का गठन किया गया।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि विशेष अभियान में सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगरीय विकास एवं स्वायत शासन विभाग और समग्र शिक्षा अभियान से संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए निरीक्षण समितियों के गठन के बारे में अतिरिक्त जिला कलक्टर वंदना खोरवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस अभियान की सफलता के लिए निरीक्षण समितियों के गठन किए गए हैं। ये समितियां निर्धारित समयावधि में सघन निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करेंगी।
उन्होंने बताया कि इसके तहत नगरीय निकाय व नगरीय विकास के सड़कों एवं भवनों के कार्यों के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अशोक कुमार तंवर, सार्वजनिक निर्माण विभाग गुण नियंत्रण खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता राम सिंह मीना, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता रमेश चौधरी तथा एडीए के अधिशाषी अभियंता अरूण वर्मा की निरीक्षण कमेटी बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम तथा अजमेर विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सड़कों एवं भवनों के कार्यों की निरीक्षण कमेटी में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री अशोक कुमार तंवर, सार्वजनिक निर्माण विभाग गुण नियंत्रण खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता श्री राम सिंह मीना, नगर निगम की अधिशाषी अभियंता आकांक्षा सोनी एवं एडीए के अधिशाषी अभियंता राजेन्द्र कुडी होंगे।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद किशनगढ़ क्षेत्र के सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की निरीक्षण कमेटी में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अशोक कुमार तंवर, सार्वजनिक निर्माण विभाग गुण नियंत्रण खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता राम सिंह मीना, एडीए की अधिशाषी अभियंता निकेता राजपूत तथा नगर पालिका नसीराबाद के कनिष्ठ अभियंता रामदीप गुर्जर होंगे।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद पुष्कर तथा पीसांगन क्षेत्र के कार्य का निरीक्षण सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अशोक कुमार तंवर, सार्वजनिक निर्माण विभाग गुण नियंत्रण खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता राम सिंह मीना, एडीए के अधिशाषी अभियंता अरूण वर्मा तथा नगर परिषद सरवाड़ के सहायक अभियंता घासीलाल गुर्जर करेंगे।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका केकड़ी तथा सावर के कार्यों को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अशोक कुमार तंवर, सार्वजनिक निर्माण विभाग गुण नियंत्रण खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता राम सिंह मीना तथा नगर परिषद किशनगढ़ के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार यादव की कमेटी निरीक्षण करेंगी।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका सरवाड़ तथा टांटोटी के कार्यों का निरीक्षण सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अशोक कुमार तंवर, सार्वजनिक निर्माण विभाग गुण नियंत्रण खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता राम सिंह मीना तथा नगर परिषद पुष्कर के सहायक अभियंता रेशल सिंह की कमेटी करेंगी।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका नसीराबाद के कार्यों के निरीक्षण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अशोक कुमार तंवर, सार्वजनिक निर्माण विभाग गुण नियंत्रण खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता राम सिंह मीना तथा नगर पालिका केकड़ी के सहायक अभियंता सिमरन की कमेटी बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए भी कमेटी गठित की गई है। सम्पूर्ण समसा क्षेत्र के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अशोक कुमार तंवर, सार्वजनिक निर्माण विभाग गुण नियंत्रण खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता राम सिंह मीना तथा स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के अधिशाषी अभियंता सुमित तिवारी निरीक्षण करेंगे। इनके साथ सहयोग के लिए ब्लॉक अरांई तथा सरवाड़ में समग्र शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश, अजमेर शहर, ब्लॉक श्रीनगर एवं सावर में पीसांगन के कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश सैन, ब्लॉक किशनगढ़ तथा अजमेर ग्रामीण में केकड़ी के कनिष्ठ अभियंता राज भारती, ब्लॉक पीसांगन में सिविल कंसलटेंट सोहेल खान, ब्लॉक केकड़ी में सिविल कंसलटेंट दिनेश प्रजापत तथा अजमेर शहर में सिविल कंसलटेंट मनीष बघेल को लगाया गया है।

0 टिप्पणियाँ