Ticker

6/recent/ticker-posts

बच्चों के जन्मदिन पर वृद्धा आश्रम में किये कंबल वितरित

बच्चों के जन्मदिन पर वृद्धा आश्रम में किये कंबल वितरित

बच्चों के जन्मदिन पर वृद्धा आश्रम में किये कंबल वितरित

नई पीढ़ी को परामर्थ व सेवा कार्यों से जन्मदिन को जोड़ना चाहिए - महंत श्यामदास

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान् अमरापुर सेवा घर में आयुष एलियानी एवं इशा उदासी का जन्मदिन सेवा एवं संवेदनशीलता के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर बच्चों द्वारा आश्रम में निवासरत वृद्धजनों एवं कर्मचारियों को सर्दी को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान रामश्याम चौरिटेबल ट्रस्ट, किशनगढ़ के महंत श्यामदास जी उदासीन ने आवासियों से आत्मीय मुलाकात की तथा बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चों की यह सोच अपने जन्मदिन को परमार्थ और सेवा कार्य से जोड़ना न केवल समाज के लिए प्रेरणादायी है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी रखती है। उन्होंने दोनों बच्चों के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

शंकर बदलानी ने बताया कि आश्रम में प्रातःकाल नाश्ता, दोहपर व रात्रि का भोजन व अन्य सेवाऐं पिछले तीन वर्षों से जारी है।  

इस अवसर पर आश्रम के समस्त आवासियों ने भी आयुष एवं इशा को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। कंवल प्रकाश किशनानी, चन्द्र नोतानी सहित वृद्धा आश्रम के ट्रस्टीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ