एमडीएच के सुरेश राठी का किया अभिनंदन
कुचामन सिटी (अजमेर मुस्कान)। समाजसेवी सुरेश राठी एमडीएच की दीर्घकालिक सेवाओं एवं लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी को सेवा कार्यों हेतु किये गये सहयोग के लिये लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी की ओर से अभिनंदन किया गया । क्लब की ओर से *हे नाथ मैं आपको भूलूँ नहीं* मोमेंटो, शाल, दुपट्टा, माला और *उत्कृष्ट सेवा सम्मान* का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर निवर्तमान प्रान्तपाल श्याम सुन्दर मंत्री, लॉयन्स क्लब मंगलाना के अध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, लॉयन्स क्लब नागौर से प्रान्तीय केबिनेट के सदस्य सत्यनारायण भंडारी, संभाग तृतीय के सचिव मनोज कचोलिया, लियो पंशुल लढ़ा उपस्थित रहे ।
राठी वास्तव में एक अद्भुत व्यक्तित्व हैं। व्यवसाय व उद्योग का सफल संचालन कर रहे हैं और समाजसेवा में समाज की कई संस्थाओं व ट्रस्टों एवं सेवा संस्थाओं में आपका महत्वपूर्ण योगदान है और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया है और करते रहते हैं।

0 टिप्पणियाँ