Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अमरापुर स्थान जयपुर में प्रेम प्रकाश मण्डल के 105वें चैत्र मेले में लिया भाग

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अमरापुर स्थान जयपुर में प्रेम प्रकाश मण्डल के 105वें चैत्र मेले में लिया भाग

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अमरापुर स्थान जयपुर में प्रेम प्रकाश मण्डल के 105वें चैत्र मेले में लिया भाग

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को जयपुर के अमरापुर स्थान पर आयोजित प्रेम प्रकाश मण्डल के 105वें वार्षिक चैत्र मेले में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लिया। इस पावन अवसर पर उन्होंने आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और प्रभु की भक्ति में सराबोर होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ और भक्तिमय माहौल ने आयोजन को अत्यंत भव्य एवं दिव्य बना दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान संतों के सान्निध्य में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम प्रकाश मण्डल द्वारा आयोजित यह चैत्र मेला आपसी भाईचारे, सेवा भाव और ईश्वर के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

मेले के पावन वातावरण का उल्लेख करते हुए देवनानी ने कहा कि भजन-कीर्तन और सेवा के कार्यों से परिपूर्ण यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने पूज्य संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया और संतों के विचारों को जन-कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

विधानसभा अध्यक्ष ने पूरे देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, प्रभु की कृपा और संतों के आशीर्वाद से समाज में शांति एवं खुशहाली बनी रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ