Ticker

6/recent/ticker-posts

वंडर वर्ल्ड प्ले स्कूल में 'ग्रीन ग्रेजुएशन सेरेमनी' का भव्य आयोजन

वंडर वर्ल्ड प्ले स्कूल में 'ग्रीन ग्रेजुएशन सेरेमनी' का भव्य आयोजन

वंडर वर्ल्ड प्ले स्कूल में 'ग्रीन ग्रेजुएशन सेरेमनी' का भव्य आयोजन

वंडर वर्ल्ड प्ले स्कूल में 'ग्रीन ग्रेजुएशन सेरेमनी' का भव्य आयोजन

नन्हे मुन्नों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

​अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जनाना रोड स्थित वंडर वर्ल्ड प्ले स्कूल द्वारा आज एक अनूठी पहल करते हुए 'ग्रीन ग्रेजुएशन सेरेमनी' का आयोजन किया गया। आरआर कॉलेज के समीप संस्कृति स्कूल के पास स्थित एक सुरम्य गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति से जोड़ने का संदेश दिया गया।

​दीप प्रज्वलन एवं औपचारिक शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री हेमंत स्वरूप माथुर (रजिस्ट्रार, राजस्व मंडल, अजमेर) एवं गेस्ट ऑफ ऑनर श्री राजीव तोशनीवाल (डायरेक्टर, तोशनीवाल इंडस्ट्रीज) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर आरती सिंह ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए 'ग्रीन ग्रेजुएशन' की अवधारणा को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि यह बच्चों को किताबी ज्ञान से बाहर निकालकर पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने की एक नई और अनूठी पहल है।

समारोह में लगभग 50 बच्चों के 100 अभिभावकों ने शिरकत की। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी ।  विद्यालय की छात्रा इनाक्षी चौहान को उनकी प्रतिभा और साल भर के प्रदर्शन के आधार पर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया । बच्चों को अतिथियों द्वारा जामुन, अशोक, शीशम और गुलमोहर के पौधे भेंट किए गए। महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति आभा गांधी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए सेल्फी स्टेशन, फ्लावर जंक्शन और फोटो बूथ पर बच्चों और अभिभावकों ने जमकर फोटो खिंचवाए और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम पांडे द्वारा किया गया। अंत में सभी बच्चों को सर्टिफिकेट्स और स्क्रॉल प्रदान किए गए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ